फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के सात लोग हुए स्वाईन फ्लू से ग्रसित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सात पहुंचा स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीजों
विज्ञापन

का आंकड़ा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू ग्रसित मरीजों के गांवों में भेजी हैंस्वास्थ्य टीमें
स्वाइन फ्लू के लक्षण की आशंका पर एक युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा में स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीजों का आंकड़ा अब सात हो गया है। कुछ दिन पहले यह आंकड़ा छह था, लेकिन टांडा मेडिकल कॉलेज में चंबा के एक ओर व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। यह मरीज लंबे समये से जिला से बाहर ही रह रहा था। वहां पर ही वह इस वायरस की चपेट में आया। जब मरीज ने टांडा में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तो स्वाइन फ्लू होने का खुलासा हुआ। उसका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। वहीं, स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ने से चंबा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिन क्षेत्रों के लोग स्वाइन फ्लू से ग्रसित पाए गए हैं। उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी टीमें भेज दी हैं। ये टीमें ग्रसित मरीजों के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी, ताकि उन्हें इस बीमारी की चपेट में आने से बचाया जा सके।
स्वाइन फ्लू लक्षणों से ग्रसित 15 वर्षीय युवक को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। युवक जिला मुख्यालय से दस किमी दूर कुरांह गांव का रहने वाला है। युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे आइसोलनेश वार्ड में भर्ती किया है। साथ ही युवक को टैमी फ्लू की दवा भी शुरू कर दी है। युवक जुकाम, बुखार के साथ उल्टी भी हो रही है। शनिवार सुबह युवक का स्वाइन फ्लू जांच किट से खून का नमूना लिया जाएगा। जिसे जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा जाएगा। जहां पर उसके खून के नमूने की जांच होगी। रिपोर्ट आने पर युवक में स्वाइन फ्लू होने या न होने की पुष्टि होगी। अस्पताल में दो मरीज पहले से इन लक्षणों से ग्रसित हैं। जिनका उपचार आइसोलेशन वार्ड में चला हुआ है। इन मरीजों की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू नैगेटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्ल को लेकर विभाग सतर्क
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि चंबा में स्वाइन फ्लू के सात मामले हो गए हैं। चंबा अस्पताल में एक 15 वर्षीय युवक को भर्ती किया गया है। जिसमें स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उसके खून का सैंपल लेकर आईजीएमसी शिमला भेजा जाएगा। फिलहाल युवक टैमी फ्लू दवा शुरू कर दी गई है। विभाग इस बीमारी के प्रति पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें