फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से की जाए कूंर में राशन की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत कूंर में बर्फबारी के बाद जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस मामले को लेकर स्थानीय पंचायत उप प्रधान सुदेश कुमार ने मंगलवार को उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में हेलीकॉप्टर के माध्यम से खाने-पीने की वस्तुएं पहुंचाई जाएं। साथ ही इलाके में ठप पड़ी बिजली-पानी की आपूर्ति और सड़कों को बहाल किया जाए। उपप्रधान ने बताया कि कूंर पंचायत में करीब चार फीट तक बर्फ गिरी है। इसके चलते यहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत में कई मकान बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ-साथ गांव में राशन का कोटा भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। पानी की पूर्ति उन्हें बर्फ पिघलाकर करनी पड़ रही है। सड़कें बंद होने के कारण लोग घरों में ही दुबक कर रह गए हैं। उन्होंने प्रशासन को दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां सुविधाओं का अभाव है। बिजली आपूर्ति भी पिछले पांच दिन से ठप पड़ी है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस पंचायत में हेलीकॉप्टर के माध्यम से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें