फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी में एपीएल परिवारों को नहीं मिला आटा और गेहूं का कोटा

विज्ञापन
flour - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। कबायली क्षेत्र पांगी की रेई पंचायत में एपीएल राशन कार्ड धारकों को डिपुओं से मिलने वाले सर्दियों के राशन कोटे के तहत आटे और गेहूं का कोटा नहीं मिला है। आटा और गेेहूं का कोटा नहीं मिलने एपीएल राशन कार्ड धारकों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सर्दियों का मौसम सिर पर है। ऐसे में राशन की कमी उनके लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकती है। उपभोक्ताओं ने बताया कि डिपुओं में बार-बार चक्कर लगाने पर भी सस्ता राशन नहीं मिलने से लोगों को मजबूरन बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है।

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत रेई के अधीन करीब 310 विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड धारक आते हैं। इन राशन कार्ड धारकों में करीब 150 एपीएल राशन कार्ड धारकों को सरकारी डिपुओं से आटा, गेहूं का कोटा नहीं मिल पाया है। डिपुओं से हालांकि, शेष अन्य कार्ड धारकों को सस्ता राशन मिल चुका है। बावजूद एपीएल परिवारों का आटा और गेहूं का कोटा नहीं मिलना उनकी चिंताओं और परेशानियों को बढ़ा रहा है। राशन कार्ड धारकों ने पांगी प्रशासन से उन्हें डिपुओं से आटा और गेहूं का कोटा प्रदान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपीएल राशन कार्ड धारक नीलकंठ, बिट्टू कुमार, सुरेश कुमार, राज कुमार, लाल बहादुर, मान सिंह, अशोक कुमार, जीवन सिंह, सुक्खू राम, सतीश कुमार, किशोरी लाल, नंद किशोर और अजय ने बताया कि उन्हें डिपुओं से इस बार सर्दियों के लिए आटे और गेहूं का कोटा नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि डिपुओं में एपीएल परिवारों को आटा 12 रुपये और गेहूं 15 रुपये मिलता है। डिपुओं से आटा और गेहूं नहीं मिलने से उन्हें बाजार से करीब 30 रुपये प्रति किलो आटा और करीब 20 रुपये के हिसाब से गेहूं खरीदकर लाना पड़ रहा है। कुल मिला कर आटे और गेहूं का कोटा न मिल पाना उनकी परेशानियां बढ़ा रहा है। एसडीएम पांगी विषुर्थ भारती ने बताया कि 16 और 17 नवंबर को पंचायत में राशन की आपूर्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ परिवार शेष बचे हैं तो उन्हें शीघ्र आटा और गेहूं का कोटा प्रदान करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें