फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के दौरान 13 सेक्टरों में 150 अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे तैनात

विज्ञापन
manimahesh yatra - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा को इस बार 13 सेक्टरों में बांटा गया है। इन सेक्टरों में 150 के करीब अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी देंगे। इसके अलावा आईपीएच, पर्वतारोहण संस्था और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अलग से तैनात होेंगे। लूणा से लेकर हड़सर तक बनाए गए सात सेक्टरों में 13 दिनों तक कर्मचारी दो-दो शिफ्टों में ड्यूटी देंगे। जबकि, छन्छौ से लेकर डलझील, कलाह और कुगति सेक्टर में अधिकारी और कर्मचारी पांच-पांच दिन शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। गौरतलब हो कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत के चलते भरमौर प्रशासन ने यात्रा को 13 सेक्टरों में बांटा है।

इन सेक्टरों मेें 150 अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी देंगे। बता दें कि बीते वर्ष जो ददमा सेेक्टर था, उसे भरमाणी सेक्टर का नाम दिया गया। शेष अन्य सेक्टर वैसे ही रहेंगे। जबकि, लूणा से लेकर खड़ामुख के बीच पहला सेक्टर रहेगा। दूसरा सेक्टर खड़ामुख से लेकर सावनपुर, तीसरा सावनपुर से लेकर पट्टी, चौथा चौरासी सेक्टर पुराना बस स्टेंड से लेकर चौरासी बाजार से हैलीपेड तक रहेगा। पांचवां सेक्टर पट्टी नाला से लेकर सांधी तक रहेगा। छठा सेक्टर सांधी से लेकर हड़सर, सातवां सेक्टर टैक्सी स्टैंड से लेकर ददमा, घराडू, भरमाणी, मलकोता पट्टी तक होगा।
विज्ञापन


आठवां सेक्टर (धनछौ सेक्टर) हड़सर से लेकर धन्छौ, नौंवा सेक्टर (सुंदरासी सेक्टर) धन्छौ से लेकर सुंदरासी, दसवां सेक्टर ( गौरीकुंड सेक्टर) सुंदरासी से गौरीकुंड, ग्यारहवां सेक्टर (डल झील सेक्टर) गौरीकुंड से डल झील, बारहवां सेक्टर कलाह वाया होली और तेरहवां सेक्टर ( कुगति सेक्टर) हड़सर- कुगति पुल से लेकर वाया कैलाश परिक्रमा से डल तक होगा। इन 13 सेक्टरों पर सेक्टरों पर अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेगं, इन अधिकारियों की ही जिम्मेवारी रहेगी कि श्रद्धालुओं को पेश आने वाली दिक्कतों का मौके पर ही निदान किया जाए। इसके साथ ही श्रद्धालु को जिस सेक्टर पर दिक्कत आती है, वह इस संदर्भ में सेक्टर पर तैनात अधिकारी को सूचित करेंगे।
विज्ञापन


एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा को 13 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए 150 के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी और कर्मचारी 25 अगस्त को सेक्टरों के लिए रवाना हो जाएंगे और 18 सितंबर तक सेक्टरों में ड्यूटी करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य कंट्रोल रूम एडीएम कार्यालय भरमौर में रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें