फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से चंबा-भरमौर हाईवे पांच घंटे रहा बाधित

विज्ञापन
landslide - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा-भरमौर बुधवार सुबह भूस्खलन होने दिनकाघार के पास बाधित हो गया। मार्ग के अवरुद्ध होने से चंबा से भरमौर की तरफ जाने वाली तीन एचआरटीसी की बसें, आधा दर्जन निजी बसों सहित सैकड़ों छोटे वाहन फंसे रहे। मार्ग के बंद होने से मिलते ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की मशीनरी और मेन पावर मौके पर पहुंची। इसके बाद मशीनरी और मेन पावर ने पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया है। गौरतलब है कि जिले में होने वाली बारिश से बार-बार राष्ट्रीय उच्च मार्ग अवरुद्घ हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात होने वाली बारिश के बाद बुधवार सुबह पांच बजे के करीब मार्ग पर मलबा गिरने से वाहनों के पहिये थम गए।
विज्ञापन


वाहन के पहिये थमने की सूरत में अपने गंतव्य की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे के करीब मार्ग को राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण प्रबंधन ने मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया गया। यात्री केसर सिंह, दलीप कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार, प्रीतम, पुरुषोत्तम, किरपा राम, निधिया राम, प्रकाश चंद, हाकम चंद और प्रकाश चंद ने बताया कि बुधवार सुबह राष्ट्रीय उच्च मार्ग दिनका घार के पास मलबा गिरने से बंद पड़ा था। मार्ग पर मलबा गिरने से उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटों की देरी हो गई। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा-भरमौर बुधवार सुबह दिनका घार के पास मलबा गिरने से बंद पड़ गया था। सूचना मिलते ही विभागीय लेबर और मशीनरी को भेज दिया गया था। इसके बाद दस बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें