फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ली स्कूल का भवन असुरक्षित घोषित

विज्ञापन
school shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत थल्ली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिल्ली के भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। स्कूल में वर्तमान में 109 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वीवार को एसडीएम तीसा हेमचंद वर्मा की अगुवाई में विभागीय टीम ने स्कूल भवन का निरीक्षण किया। इसमें लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह, कनिष्ठ अभियंता अजय और सीएचटी अशरफ अली मौजूद रहे।

इस दौरान पूरे भवन का निरीक्षण किया गया और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई। निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन की हालत काफी जर्जर पाई आई। खस्ताहालत भवन को एसडीएम तीसा ने असुरक्षित घोषित कर दिया। साथ ही स्कूल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही गई। बताया जा रहा है कि स्कूल के समीप एनएचपीसी का एक भवन है, जहां स्कूल चलाया जा सकता है।
विज्ञापन


यह सुझाव पहले भी स्कूल प्रबंधन समिति ने दिया है। गौरतलब है कि स्कूल भवन की हालत बेहद खस्ता है। मगर अभी तक शिक्षा विभाग ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। वर्ष 2017 में अंधड़ के चलते स्कूल की छत उड़ गई थी। इसे भी अध्यापकों ने अपने खर्चे से छत को दुरुस्त करवाया। जबकि शिक्षा विभाग की ओर से कोई सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन


एसएमसी तीसा हेमचंद वर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वीरवार को स्कूल भवन का निरीक्षण किया गया है। इसके बाद स्कूल भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वैकल्पिक भवन में स्कूल शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें