चंबा। चंबा-अगाहर रूट पर बस चलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि चंबा-अगाहर रूट पर जल्द सरकारी बस सेवा शुरू की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उत्तम चंद, देसराज, जयराम, बिट्टू राम, कर्म चंद, राकेश कुमार, धर्म चंद, राकेश कुमार, संजय कुमार, रिंकू सिंह, जगदीश चंद, रमेश और मनसा राम ने बताया कि रूट पर बस सेवा का उद्घाटन किया जा चुका है।
मगर दो माह बीत जाने के बाद भी रूट पर बस सेवा नहीं चली है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस रूट पर विशेष बस चलाने की आवश्यकता नहीं है। इस रूट पर चंबा-जुम्महार रूट पर जाने वाली बस ही भेजी जा सकती है। बस सुविधा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है की कि जल्द रूट पर बस सेवा शुरू की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।