फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी मोड़ से नेरा-मांडक-थल्ली सड़क का काम लटका

विज्ञापन
Road Shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह में शिकारी मोड़ से नेरा-मांडक-थल्ली सड़क का कार्य लटक गया है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। सड़क बनने से तीसा-2 ,खजुआ, थल्ली और गडफरी पंचायत की करीब 5 हजार आबादी को होगा। छह किलोमीटर बनने वाली सड़क का कार्य दो चरणों में होना है। मगर अब दो किलोमीटर का कार्य पूरा होने पर इसके कार्य रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस सड़क निर्माण अनुमति वर्ष 2016 में मिल गई थी। इसके लिए 4.67 करोड़ रुपये नाबार्ड बैंक से बजट जारी हो चुके हैं। अप्रैल 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस सड़क का शिलान्यास किया था। मगर अभी तक सड़क सिर्फ दो किलोमीटर तक ही बनी है। स्थानीय लोगों में देसराज, तेज सिंह, हुसैन खान, नरैण सिंह, भागी राम, प्यारदीन, दीन याकूब, गुलाम, कादर ,परवेज, लियाकत अली, सुवर्ण और हेमराज का कहना है कि एक तो गरीब लोगों ने जमीन विभाग के नाम करवा दी है और ग्रामीणों ने विभाग का पूरा सहयोग किया है। मगर लोगों की जरूरतों को इसके बावजूद अनदेखा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर 10 दिन के भीतर मार्ग का कार्य शुरू नही किया गया तो वह इस मामले को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे और धरना-प्रदर्शन करेंगे। लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि अगले टेंडर की प्रक्रिया 30 जनवरी को होगी। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जल्द ही शेष कार्य शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें