फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलवारा गांव में तीन मंजिला मकान जला

विज्ञापन
fire - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत बकाणी के गांव कलवारा में तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान में आठ कमरे, एक हॉल और गौशाला (गैर रिहायशी) आग की भेंट चढ़ गया। यह हादसा गणतंत्र दिवस के दिन हुआ। अग्निकांड के चलते चार लोगों को करीब दस लाख का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत आवंटित की गई है। साथ ही प्रभावितों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। वहीं नुकसान की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कलवारा गांव के घुल्लू राम, मिस्सा, चंद राम और अमर सिंह का संयुक्त तीन मंजिला मकान अचानक आग की लपटों से घिर गया। मकान से आग की लपटें उठती देखकर वह बाहर की ओर भागे और मदद के लिए जोर-जोर से आवाजें लगाने शुरू कर दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए। मगर ग्रामीण इसमें कामयाब नहीं हो पाए और पूरा मकान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर कानूनगो अनिल जोशी की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया है। कानूनगो अनिल जोशी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दस लाख की संपत्ति को नुकसान होने का आकलन है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार फौरी राहत मुहैया करवा दी गई है। जबकि प्रशासन की ओर से पीड़ितों की हरसंभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा ने बताया कि अग्निकांड में दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गैर रिहायशी तीन मंजिला मकान था। चार प्रभावितों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि नुकसान के आकलन के आधार पर उचित मुआवजा प्रदान करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें