फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू पुल पर डेढ़ महीने से आवाजाही ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विज्ञापन

खस्ताहालत पुल की नहीं हो पाई मरम्मत, हजारों की आबादी को करना पड़ रहा अतिरिक्त सफर
पुल क्षतिग्रस्त होने से तीसा की तरफ जाने वाले यात्रियों को देना पड़ रहा अतिरिक्त किराया
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बालू पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगने के बाद भी पुल की मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस वजह से तीसा और पांगी की तरफ जाने वाले लोगों को अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। हालत यह है कि बालू पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगे डेढ़ महीने का समय बीत गया है। मगर अभी तक बालू पुल का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसे लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। बैरा स्यूल पावर परियोजना को बालू पुल की मरम्मत कार्य करना है। इस वजह से छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति प्रशासन ने दी। प्रशासन ने इस मामले को लेकर बैरा स्यूल से भी पत्राचार किया है। मगर बैरा स्यूल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से अनुुमति ली और टेंडर करवाएं। मगर टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी परमेश कुमार, किशोर शर्मा, ललिता देवी, सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, पंकज कुमार, दिनेश कुमार और अजय कुमार ने बताया कि प्रशासन को बालू पुल को जल्द से करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बालू पुल के क्षतिग्रस्त होने से लोगों का सफर लंबा हो गया है। बस स्टैंड से सरोल जाने के लिए अब लोगों को अतिरिक्त सफर के साथ-साथ अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रमुखता के साथ इस कार्य को शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन


जल्द करवाया जाएगा कार्य शुरू : सुदेश मोख्टा
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि इस बारे में बैरा स्यूल प्रबंधन ने टेंडर करवा दिए है। उन्होंने कहा कि जल्द पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें