फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर बाईक स्किड, एक व्यक्ति हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक स्किड, एक घायल
विज्ञापन

चंबा तीसा मार्ग पर हादसा, बाइक चालक घायल को छोड़ हो गया फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान कनवाल निवासी गांव सेलो के रूप में हुई है। वह शनिवार को बाइक मे लिफ्ट लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में बाइक स्किड हो गई। इससे बाइक के साथ दोनों सवार भी सड़क पर गिर पड़े। इसमें चालक को मामूली चोट लगी थी। जबकि पीछे बैठे व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों ने घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल में जाकर घायल का बयान दर्ज किया। इसमें घायल ने पुलिस को बताया कि उसे बाइक चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसने बाइक में लिफ्ट ली थी। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बाइक स्किड होने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें