पांगी-लाहौल के लिए शुरू की जाए हवाई सेवा
पांगी कल्याण संघ इकाई चंबा ने किया बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पांगी कल्याण संघ इकाई चंबा की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान पीएल ठाकुर ने की। इसमें इकाई के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संघ ने चर्चा करते हुए बताया कि पांगी-लाहौल के लिए हवाई उड़ाना शुरू जल्द शुरू होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह खत्म होने को है। मगर अभी तक प्रशासन ने हवाई सेवा शुरू नहीं की है। हाल ही में बर्फबारी की वजह से मार्ग बंद हो गए थे। ऐसे में संघ ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द हवाई सेवा शुरू की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। संघ का कहना है कि बीते वर्ष केंद्रीय भूतल और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी चंबा दौरे पर थे तो उन्होंने शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी-जोत-चंबा-तीसा-साच पास किलाड़-पांगी तक उच्च मार्ग मंजूर किया गया था। उन्होंने पांगी घाटी के लिए सुरंग निर्माण के लिए भ निर्देश दिए थे। मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस मौके पर संघ सदस्यों में करण सिंह, केसी वर्मा, लेखराज, भीमसेन, कर्म सिंह, वजीर चंद शर्मा, प्रेम लाल, बाबू राम, कर्म सिंह, लक्ष्मी चंद और बृज लाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।