अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बरौर और वनडे थंडर सुल्तानपुर टीम के बीच में हुआ। इसमें बरौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानपुर की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सुल्तानपुर ने चार विकेटों से मैच को अपने नाम किया। जबकि दूसरा मैच मंगला और मुगला की टीमों के बीच में हुआ। यह मुकाबला एक तरफा रहा। मुगला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में मात्र 105 रन ही बनाए। वहीं मंगला की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को दो विकेटों के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच को देखने के लिए चौगान में काफी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे।