फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में बायोमिट्रीक में लगाएंगे डॉक्टर हाजिरी

विज्ञापन
biometric machine - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में अब डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ की हाजिरी बायोमिट्रिक पर लगेगी। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन ने औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दिया है। एक महीने के भीतर बायोमिट्रिक मशीनें स्थापित कर व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के फिंगर प्रिंट सहित अन्य सभी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। बायोमिट्रिक सिस्टम लागू होने से डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ को सुबह और शाम को ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। इसका पूरा कंट्रोल और रिकॉर्ड एमसीआई के पास रहेगा। एमसीआई रोजाना मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्टाफ की हाजिरी की जांच करेगा। इसमें किसी प्रकार की खामी पाए जाने पर एमसीआई कार्रवाई अमल में लाएगा। बायोमिट्रिक सिस्टम शुरू करने के लिए एमसीआई ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए हैं। बायोमिट्रिक मशीनें लगने से नौकरी में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर नकेल कसी जाएगी। जानकारी के अनुसार अस्पताल में कई ऐसे डॉक्टर हैं जोकि नियमित रूप से अस्पताल में सेवाएं नहीं देते हैं। इस वजह से मरीजों को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। इसको देखते हुए ही प्रबंधन ने अस्पताल में बायोमिट्रिक मशीनें लगाने का फैसला लिया है। अब ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ एमसीआई कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


इनसेट
एक माह में शुरू हो जाएगा बायोमिट्रीक सिस्टम: डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि बायोमिट्रिक सिस्टम को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एक महीने के भीतर यह सिस्टम चालू हो जाएगा। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की हाजिरी अब बायोमिट्रिक से ही लगेगी। हाजिरी की जांच एमसीआई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें