फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल ढोल-नगाडे बजाकर किया भालू को भगाने का प्रयास

विज्ञापन
Bear
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जुम्महार क्षेत्र में भालुओं को रिहायशी क्षेत्र से खदेड़ने के लिए वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ढोल नगाड़े बजाए। वन विभाग का दावा है कि ऐसा करने से भालू अपने ठिकाने से भाग जाता है और यहां फिर दोबारा शायद ही मुड़कर वापस आए। साथ ही विभाग को इस फार्मूले पर संशय भी है, अलबत्ता एक मर्तबा खुद मोर्चा संभालने के बाद विभाग ग्रामीणों को कुछ-कुछ समय के बाद इसी जंगल में ढोल-नगाडे़ बजाने की नसीहत भी दे गया है। बहरहाल वन विभाग के इस फार्मूले को मौके पर अपनाने के बाद जंगल से भालू भाग तो गया है। मगर ग्रामीण मानते है कि खतरा अभी तक नहीं टला नहीं है। जुम्महार क्षेत्र में गत दिनों जंगल से गुजर रहे ग्रामीण को भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद जंगली रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों ने उन्हें स्कूल भेजना बंद कर दिया है। साथ ही उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर चेतावनी दी थी, कि अगर जल्द भालू को भगाया नहीं जाता है तो, वह प्रशासनिक अधिकारी का घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। विभाग के वन खंड अधिकारी ओम प्रकाश का कहना है कि उनकी अगुवाई में एक टीम जुम्महार जंगल में गई थी। ग्रामीणों के साथ ढोल-नगाडे़ बजाकर भालू को भगाया गया है। अगर भालू दोबारा यहां पर डेरा जमाता है तो ग्रामीणों को यही फार्मूला अपनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें