फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की संपति के मालिक हैं डलहौजी के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। डलहौजी विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर ने शनिवार को अपना नामांकन भरा। नामांकन पत्र में प्रत्याशी ने अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा भी दिया। डीएस ठाकुर के पास कुल चल संपत्ति 6 करोड़ 36 लाख रुपये है। नकद राशि के रूप में उनके पास दो लाख रुपये हैं। उनकी पत्नी के नाम पर 31 लाख 12 हजार 726 रुपये की धनराशि जमा है। जबकि बेटे के नाम पर 17 लाख 50 हजार और दूसरे बेटे के नाम पर 11 लाख 67 हजार रुपये हैं। उनके पास 50 ग्राम सोना भी है, इसकी कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये है। वहीं पत्नी के पास 110 ग्राम सोना-चांदी है। इसकी कीमत 3 लाख 50 रुपये है। इसके अलावा डीएस ठाकुर के नाम पर वाइन ऐजेंसी भी चल रही है। इसकी कीमत 11 लाख 73 हजार रुपये है।
विज्ञापन


आजाद उम्मीदवार डॉ. डीके सोनी के पास भी लाखों की संपत्ति
आजाद उम्मीदवार के रूप में डॉ. डीके सोनी ने नामांकन के दौरान पूरा संपत्ति ब्योरा दिया। इसमें डॉ. सोनी के पास कुल चल संपत्ति 13,78,319 और पत्नी के नाम 64,20,234 रुपये की संपत्ति हैं। जबकि सोनी के पास नकद राशि 25,880 रुपये और पत्नी के पास बीस हजार छह सौ रुपये हैं। इसके अलावा दो बैंक लोन भी पत्नी के नाम पर हैं। पहला गाड़ी का लोन 3 लाख 30 हजार रुपये और दूसरा लोन 66, 609 रुपये हैं। सोनी के पास बीस ग्राम सोना करीब 57 हजार का रुपये हैं। जबकि चांदी पांच ग्राम 250 रुपये का है। इसके अलावा पत्नी के पास दो किलो सोना 56 लाख रुपये और एक किलो चांदी करीब 35000 रुपये का है। जबकि चार अन्य प्रत्याशियों के नामांकन पत्र त्रुटियां रहने के चलते इन्हें 23 अक्तूबर तक त्रुटियों को दूर करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस वजह से उनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें