फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह के अधिकतर हैंडपंप खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। प्रदेश सरकार और आईपीएच विभाग ने चुराह उपमंडल में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए आधा दर्जन से भी अधिक हैंडपंप लगाए हैं लेकिन वर्तमान में इन हैंडपंपों की स्थिति काफी खराब है। अधिकतर हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगे हैंडपंप पिछले दो से तीन सालों से खराब चल रहे हैं। अभी तक विभाग ने इन हैंडपंपों को दुरुस्त नहीं किया है। इसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो साल से झज्झाकोठी, शक्तिनाला, शिकारी नाला, शिकारी मोड़, सरेला, नकरोड़, चिल्ली और तरेला में हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों प्रकाश चंद, नेक राज, रेखा देवी, देस राज, रिंकू राम, पुष्पा देवी, मेघो राम, निर्मला देवी, हुक्म चंद, प्रताप राम, हेम राज, योगेश कुमार, देविंद्र कुमार, बिमला देवी ने बताया कि चुराह उपमंडल में अकसर पानी की किल्लत रहती है। इसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए काफी भटकना पड़ता है। विभाग ने यहां हैंडपंप लगाए हैं लेकिन अधिकतर खराब पड़े हैं। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता भानू प्रताप ने बताया कि खराब हैंडपंपों को ठीक करने के लिए मशीनरी मंगवाई गई है। मशीनरी आने के बाद ही इन हैंडपंपों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें