फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैहरा में चट्टान गिरने से नेशनल हाईवे अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा-भरमौर बुधवार देर रात को हनुमान मंदिर गैहरा के समीप यातायात के लिए बाधित हो गया। पहाड़ी से चट्टान गिरने के चलते हाईवे अवरुद्ध हुआ है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चट्टान गिरने के चलते मार्ग वीरवार सुबह करीब 11 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। करीब दस घंटे तक मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। मार्ग पर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। बुधवार रात को पहाड़ी से चट्टान गिरने के चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया। इसके चलते लोगों को रात गाड़ियों में ही बितानी पड़ी। सुबह के वक्त राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की मशीनरी मार्ग बहाल करने में जुटी। सुबह 11 बजे तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
ग्रामीणों राजिंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रीतम चंद, लाल चंद, प्रताप सिंह, उमेश कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि चंबा-भरमौर मार्ग अकसर भूस्खलन या चट्टानें गिरने के चलते बाधित हो जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि भूस्खलन ग्रसित क्षेत्रों में सीमेंट स्प्रे करवाई जाए ताकि भूस्खलन की वजह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दोपहर तक खोल दिया मार्ग : वीर सिंह
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के सहायक अभियंता वीर सिंह ने बताया कि रात को चंबा-भरमौर हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया। मार्ग को वीरवार दोपहर 11 बजे बहाल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें