फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब तक 40 हजार महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच

Mon, 29 Sep 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में दो लाख महिलाओं को रोग मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका स्वास्थ्य स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंबा मेडिकल काॅलेज में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान बीपी, शुगर, कैंसर सहित अन्य गैर-संचारी रोगों की जांच हुई। इस माैके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि अब तक जिले में 40 हजार महिलाओं की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। जिन महिलाओं में कोई रोग पाया जाएगा, उनका मुफ्त इलाज भी किया जाएगा। अभियान सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार के तहत आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर शिविर लगाकर महिलाओं की स्क्रीनिंग कर रही हैं। साथ ही, आशा वर्कर घर-घर जाकर महिलाओं की जांच कर उनका रोग पता लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। डॉ. ठाकुर ने कहा कि जब महिला स्वस्थ और सशक्त होगी, तब पूरा परिवार स्वस्थ होगा। यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें