फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अल्ट्रासाउंड के लिए तीसा से चंबा लग रही 80 किमी की दौड़

Tue, 22 Jul 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह की 53 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले सिविल अस्पताल तीसा में मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं।
सरकार ने तीन साल पहले सिविल अस्पताल तीसा में अल्ट्रासाउंड मशीन तो स्थापित कर दी पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की। इसकी वजह से तीन सालों से अस्पताल में यह मशीन धूल फांक रही है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 80 किमी दूर चंबा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में भी कई गर्भवती महिलाओं का नंबर नहीं लग पाता। ऐसे में उन्हें तारीख पर तारीख ही मिलती है।
मजबूरन महिलाओं को निजी लैब में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ते हैं। इसके अलावा अन्य बीमारी में भी अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता रहती है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ की कमी को सरकार पूरा नहीं कर पा रही है।
ग्रामीणों में राकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, दलीप सिंह, संजीव कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल तीसा में 53 पंचायतों के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से तीसा में रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यवाहक बीएमओ डॉक्टर ऋषि पुरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जब तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक गर्भवतियों को बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाने पर 400 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें