फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कडोह में छत से गिरकर 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Fri, 07 Aug 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उप तहसील पुखरी के तहत गांव कडोह में 78 वर्षीय बुजुर्ग की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार को सामने आया।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया मगर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान चंद राम पुत्र मुस्सदी निवासी कडोह गांव के रूप में हुई। दूसरी तरफ, लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारी वर्षा के कारण जहां दो गोशालाओं को आंशिक नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण ग्राम पंचायत राजिन्दू के गांव चलेल निवासी नारायण सिंह की गोशाला आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में करीब 80 हजार रुपये के नुकसान हुआ है। उपतहसील धरवाला के गांव पियुहरा निवासी अंक राज पुत्र लेहर सिंह की गोशाला भी बारिश के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। प्रशासन प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन कर रहा है। एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने बताया कि छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें