फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिघाई पंचायत के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुरंगानी (चंबा)। ग्राम पंचायत दिघाई पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। लोगों को छोटी से छोटी बीमारी का इलाज करवाने के लिए 19 किलोमीटर दूर सुंडला या 34 किलोमीटर सलूणी जाना पड़ता है। इतने दूर जाने आने में उनका आधा दिन आवाजाही में ही निकल जाता है।

पंचायत के 15 किमी के दायरे में कोई भी स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने के लिए दर बदर भटकना पड़ता है। दिघाई पंचायत के गांव जैसरी, भैडोग, दिघाई, भंडार, सलेई, प्रजणा और टुकरेड़ समेत अन्य गांव के लोगों ने मांग की कि इस समस्या को देखते हुए दिघाई में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाए। इससे ग्राम पंचायत दिघाई के साथ-साथ ग्राम अन्य पंचायतों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, सतीश कुमार, भानू राम, संजीव कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, सनी कुमार कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग और सरकार से दिघाई पंचायत में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मांग की। मगर आज तक ऐसा नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द दिघाई पंचायत में स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाए। इससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पडे़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि ग्रामीण ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके उन्हें देते हैं, तो उसे स्वीकृति के लिए स्वीकृति को सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें