फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्हौता में मकान को खतरा, पंजसेई में घर व डंगा धंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चन्हौता में मकान को खतरा
विज्ञापन

पंजसेई में घर और डंगा धंसा
प्रभावितों ने प्रशासन से लगाई गुहार, मिले उचित मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की चन्हौता पंचायत में एक मकान खतरे की जद में आ गया है। भारी बारिश के कारण मकान को काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित दासी राम पुत्र भूरू राम ने बताया कि मकान बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। शुक्रवार को टीएसी सदस्य राकेश जरियाल ने मकान का मौका किया। साथ ही प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित को उचित सहायता राशि प्रदान की जाए। क्षेत्र में दो दिन तक भारी बारिश हुई है। इससे ग्रामीणों के मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, दूसरी तरफ ग्राम पंचायत घरेड़ के गांव ऊपली पंजसेई के ग्रामीण कृष्ण सिंह ठाकुर का मकान और डंगा धंस गया है। इसके चलते प्रभावित को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित ग्रामीण कृष्ण सिंह ने तहसीलदार भरमौर से मांग की है कि उसके मकान और डंगे का मौका किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें