अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा की 21वीं खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इनमें स्कूली खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। दूसरे दिन दो सौ मीटर, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दिव्यांश विज, चिराग ठाकुर और हेमंग ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, लड़कियों में श्रीद्धि ने पहला, भूमिका ने दूसरा, अदिति और कनिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चिराग ने पहला, युवराज ने दूसरा और अमन ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में श्रुति, कनिका और भूमिका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चिराग ठाकुर ने पहला, हेमंग ने दूसरा और रोहित ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में यश्वी ने पहला, भूमिका ने दूसरा और श्रुति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में निखिल ठाकुर, दिव्यांश विज और रजनीश मल्होत्रा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में भूमिका ने पहला, अदिति बख्शी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में भी निखिल ठाकुर अव्व्ल रहे। जबकि, लड़कियों में भूमिका ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।