बागवानों को आय बढ़ाने के तरीके बताए
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। भरमौर उद्यान विभाग ने कृषि कल्याण अभियान के अंतर्गत शनिवार को औरा फाटी पंचायत के लूणा में जागरूक शिविर आयोजित किया। इसमें बागवानों की आय बढ़ाकर दोगुनी करले कह योजनाओं के बारे में बताया गया। उद्यान विभाग के एसएमएस डॉ. एसएस चंदेल ने बागवानों और किसानों को मशरूम, शहद और फल-फूल आदि की खेतीबाड़ी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बागवान विभाग के बताए तौर तरीकों से किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा किसानों और वागवानों को वह सभी सरकारी योजनाएं बताई गई। जिनका लाभ उठाकर किसान आर्थिकी सुदृढ़ बना सकते हैं। इस मौके पर औरा फाटी के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से बागवानों को जो जानकारी मुहैया करवाई गई है। उनका फायदा उन्हें जरूर मिलेगा।