फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई की दुकान में रखी साठ किलो मिठाई फिंकवाई

विज्ञापन
sweet - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। त्योहारी सीजन को देखते हुए चंबा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके तहत रोजाना हवाई की दुकानों और कारोबारी संस्थानों में जाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच की जा रही है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार दोपहर बाद धरवाला में दबिश देकर हलवाई की दुकान में मिठाइयों की गुणवत्ता जांची। इस दौरान दुकान में रखी मिठाइयों में मक्खी और चींटियां पाई गई। इसको देखते हुए दुकान में रखी करीब 60 किलो मिठाई मौके पर ही फिंकवाई गई। इसे खाने से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता था। इस दौरान टीम ने धरवाला में सभी दुकानों में मिठाइयों की जांच की।
विज्ञापन


धरवाला पहुंची स्वास्थ्य टीम में जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद समेत अन्य टीम शामिल थी। हलवाई की दुकान में चेकिंग के बाद मिठाई की सप्लाई लेकर आ रही गाड़ी की भी चेकिंग की। इस दौरान वाहन में रखे सभी खाद्य उत्पादों की जांच पड़ताल की गई। चेकिंग के दौरान कारोबारियों को गुणवत्ता युक्त और ताजी मिठाइयां बेचने की हिदायत दी गई ता कि लोगों की सेहत पर इसका दुष्प्रभाव न पड़े। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोत मार्ग पर पठानकोट से आ रही मिठाइयों की खेप को नष्ट करवाया था जबकि पुराने बस स्टेंड में खराब पनीर की करीब ढाई क्विंटल खेप को नदी में फिंकवाया था। जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि धरवाला में साठ किलो खराब हो चुकी मिठाई फिंकवाई गई है। मिठाई पर मक्खियां और चिंटियां पड़ी हुई थी। इसे खाने से लोगों की सेहत खराब हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें