फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश न्यास ने तैयार करवाया ट्रस्ट का चिन्ह

विज्ञापन
manimahesh - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। मणिमहेश न्यास ने श्री मणिमहेश ट्रस्ट का (चिन्ह) लोगो तैयार किया है। इस चिन्ह को देश की अन्य यात्राओं की तरह प्रयोग में लाया जाएगा। इस पर भरमौर प्रशासन अभी विचार कर रहा है। श्री मणिमहेश ट्रस्ट के इस चिन्ह को मणिमहेश के प्रसाद, भोले के जयकारों संबंधी मफ्लरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के ड्रेस में प्रदर्शित किया जाएगा।

हर वर्ष लाखों की संख्या में भोले के भक्त देश के कोने-कोने से मणिमहेश यात्रा के दौरान पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। मणिमहेश यात्रा और श्री मणिमहेश ट्रस्ट को और अधिक ख्याति दिलवाने और प्रचार-प्रसार के लिए भरमौर प्रशासन ने नई पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरमौर प्रशासन और मणिमहेश न्यास ने अब ट्रस्ट संबंधी चिन्ह तैयार करवाया है। श्री मणिमहेश ट्रस्ट, भरमौर के नाम से बनाए गए इस चिन्ह को आने वाले समय में प्रदर्शित किया जाएगा। एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि श्री मणिमहेश ट्रस्ट, भरमौर नाम का चिन्ह तैयार करवाया गया है। इसे आगामी समय में यात्रा के दौरान विभिन्न वस्तुओं पर प्रदर्शित करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें