फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा में पानी की प्लास्टिक बोतलों नहीं ले जा सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान इस बार श्रद्धालु पानी की प्लास्टिक की बोतलें नहीं ले जा पाएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन प्लास्टिक की बोतलों की जगह श्रद्धालुओं को पानी ले जाने के लिए अन्य विकल्प पर काम कर रहा है। इसके लिए प्रशासन ने जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मणिमहेश में सूचना केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। इससे पीक टाइम पर पब्लिक अनाउंसमेंट की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए अलावा खच्चर मालिकों को रास्ते में गोबर न फैलाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रास्तों में गोबर होने की वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से अगर खच्चर मालिक रास्तों में गंदगी फैलाते हैं तो मालिक पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा मणिमहेश ट्रस्ट को वित्तीय रूप से सशक्त भी किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पृथी पाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें