फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरासी परिसर की अस्थायी दुकानों से सदर पंचायत हुई मालामाल

विज्ञापन
cash - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान चौरासी परिसर में लगी अस्थायी दुकानों से इस बार सदर पंचायत मालामाल हो गई है। चौरासी परिसर में ए,बी और सी श्रेणियों में बनी करीब 160 अस्थायी दुकानें 60 लाख 57 हजार 500 रुपये में नीलाम हुई हैं। इससे पंचायत को काफी मुनाफा हुआ है। वहीं, बीते वर्ष की तुलना में पंचायत की आय में करीब 35 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब हो कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान चौरासी परिसर में पंचायत स्तर पर अस्थायी दुकानों की बोली के आधार पर वितरित की जाती है।

बोलीदाताओं की लगाई जाने वाली बोली के आधार पर ही पंचायत को राजस्व प्राप्त होता है। इस राजस्व का प्रयोग चौरासी परिसर की साज-सज्जा और अन्य विकासात्मक कार्य पर खर्च किया जाता है। वहीं, इस मर्तबा चौरासी परिसर में बनाई गई अस्थायी दुकानों से पंचायत को अच्छा-खासा राजस्व प्राप्त होता है। मणिमहेश मेले के दौरान अस्थायी दुकानें लगाई जाती है। इसमें ए श्रेणी के 21 हजार, बी श्रेणी के 15 हजार और सी श्रेणी के दस हजार रुपये बोली रखी गई थी। इसमें 70 स्टालों से पंचायत को करीब 48 लाख के आसपास राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि अन्य स्टालों से मात्र साढ़े 12 लाख के आसपास राजस्व मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर पंचायत की प्रधान और मेला कमेटी अध्यक्ष सुलोचना कपूर ने बताया कि 60 लाख 57 हजार 500 रुपये का राजस्व अस्थायी दुकानों की बोली से प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि चौरासी परिसर में यह दुकानें दो सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक रहेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें