फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर टीबी मरीजों की करेगा पहचान, स्वास्थ्य टीमें गठित

विज्ञापन
TB
विज्ञापन

प्रवीण कुमार

विज्ञापन

चंबा। प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर टीबी की जांच करने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 16 जून से 30 जून तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा।

अभियान के तहत पीएचसी लेवल पर स्वास्थ्य टीमें गठित की गई हैं। इसमें आशा वर्कर और हेल्थ वर्कर को शामिल किया गया है। वे घरों में जाकर टीबी से संबंधित लक्षणों के बारे में पूछताछ करेंगी। अगर परिवार के किसी सदस्य में इसके लक्षण पाए जाते हैं, तो स्वास्थ्य टीम मौके पर ही बलगम का सैंपल लेगी। इसे सरकारी लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट में अगर टीबी होने की पुष्टि होती है तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसके इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा। साथ ही व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं टीबी रोगियों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान भी शुरू किया है। ये 16 से लेकर 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के जरिए स्वास्थ्य टीमें जिला के हरेक घर में जाएंगी। लोगों को टीबी रोग के लक्षणों व उसके उपाय के बारे में बताएंगी। लक्षण रहित लोगों की मौके पर जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिला के कई क्षेत्र चयनित किए हैं जहां पर टीबी रोग की होने की आशंका जताई है।

छुट्टी वाले दिन भी खुली रहेंगी लैब
अभियान के दौरान सभी सरकारी लैब जहां पर बलगम की जांच होती है। वे सभी लैबें छुट्टी वाले दिन भी खुली रहेंगी। ताकि छुट्टी वाले दिन भी बलगम की जांच की जा सके। इसके लिए लैब कर्मचारियों को विभाग की ओर से सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन


मौके पर भरेंगे सैंपल: डॉ. देसराज
जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर देसराज ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर टीबी रोगियों की जांच करेंगी। लक्षण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के बलगम का मौके पर ही सैंपल लिया जाएगा ताकि टीबी रोग का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें