फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा जिला से हटेगा पिछड़ेपन का दाग, सड़कों की हालत में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों की हालत में जल्द होगा सुधार : नैयर
विज्ञापन

परिधि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सदर विधायक पवन नैयर ने परिधि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें विधायक ने कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकासात्मक कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपये का बजट दिया है। मुख्यमंत्री ने चंबा के सौंदर्यीकरण को लेकर एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया। इसके अलावा शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को दूर करने के लिए एक करोड़ की धनराशि मुहैैया करवाई है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने चंबा-बालू मार्ग को छोटे वाहनों के लिए चालू करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों का मुख्यमंत्री शीघ्र चंबा दौरे पर आते ही शिलान्यास करेंगे। चंबा-खज्जियार और चंबा जुम्महार सड़क को चौड़ा करने के लिए प्रदेश सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। जल्द दोनों सड़कों को चौड़ा करने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस चुनाव लड़ते समय उन्होंने चंबा वासियों से वायदा किया था कि चंबा जिले से पिछड़ेपन का दाग हटाएंगे। अपने इस वायदे को पूरा करने के लिए वह पूर्ण रूप से प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें