फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियाकत मिस्टर इकॉनोमिस्ट, किरण बाला बनी मिस इकॉनोमिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लियाकत बने मिस्टर इकॉनोमिस्ट
विज्ञापन

चंबा। पुराने कॉलेज भवन चंबा में एमए अर्थशास्त्र के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा डॉ. शिवदयाल शर्मा और प्रोफेसर हाकम चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह के अंत में लियाकत अली को मिस्टर इकॉनोमिस्ट, जबकि किरण बाला को मिस इकॉनोमिस्ट चुना गया। ओम प्रकाश को मिस्टर तथा भारती को मिस फेयरवेल चुना गया। डॉ. पीके गुप्ता ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें