फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने भरमौर में तय किए गैस सप्लाई के दिन

विज्ञापन
gas cylender - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में घरेलू गैस सप्लाई के दिन स्थानीय प्रशासन ने तय कर दिए हैं। अब तय दिन के भीत ही संबंधित पंचायतों में गैस की गाड़ी क्षेत्र में जाएगी। इससे लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना होगा। तय दिन में गैस की गाड़ी संबंधित क्षेत्रों में आएगी।

प्रशासन ने यह फैसला लोगों के हित में लिया गया है। इससे पहले गैस सप्लाई को लेकर अकसर लोगों की शिकायतें रहती थी। इसमें उपभोक्ताओं का कहना रहता था कि उनके क्षेत्र में समय पर गैस की गाड़ी नहीं आती है। इसके चलते उन्हें बार-बार गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होगा। भरमौर, चौरासी गेट, पुराना बस अड्डा व पट्टी में महीने की 1 व 28 तारीख को गैस की गाड़ी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दिन को, रैहला, दियोकी, खड़ी में 7 व 10, बड़ग्रां, कंडेलू, पूलन, सुप्पा व फरका में 8 व 11, मंडो, चोबीया व घरेड में 9 व 12, चननी, आरा, लाहल व खड़ामुख में 13 व 16 को गैस की गाड़ी जाएगी। लाहल, कुगति व शठली में 14 व 17, लुणा पुल, दुर्गठी व ढकोग में 15 व 18, तुंदा व तरेला में 19 व 22, छतराड़ी, कूंर व कोढ़ला में 20 व 23, रूणूकोठी, सामरा, उरेई व जगत में 21 व 24, गरोला, उलांसा, मच्छैतर व चनौता में 3 व 6, कुलेठ, दियोल, होली, न्याग्रां व डल्ली में 2 व 5, पंजसेई व थल्ला में 25, संचुई, चलेड़, ग्रीमा व सिंयुर में 26 व 29 और मलकौता में हर माह की 27 तारीख को गैस सिलिंडर की सप्लाई होगी। गैस के दाम भी प्रशासन ने तय कर दिए हैं। इन दामों में हरेक माह बदलाव होगा। खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक विभाग के निरीक्षक सौरव त्रिवेदी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के दिशानुसार गैस की सप्लाई के दिन निर्धारित किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें