फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निशुल्क होंगे थायराइड के टेस्ट

विज्ञापन
doctor - फोटो : demo pics
विज्ञापन

प्रवीण कुमार

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों के थायराइड टेस्ट की सुविधा भी मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में 16 लाख रुपये से थायराइड टेस्ट की मशीन खरीदी गई है। इससे जिले की साढ़े पांच लाख की आबादी को थायराइड का टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब में नहीं करवाने होंगे। मशीन को 15 दिन के भीतर अस्पताल की लैब में स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों के थायराइड टेस्ट मेडिकल कॉलेज में ही निशुल्क होंगे। थायराइड एक ऐसी समस्या है, जिससे पूरे विश्व में लोग प्रभावित हैं। यह बीमारी पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में देखी जाती है।

थायराइड गले की एक ग्रंथि का नाम है। यह ग्रंथि गले के आगे के हिस्से में मौजूद होता है, इसका आकार एक तितली के समान होता है। थायराइड बीमारी से घेंघा जैसी छोटी बीमारी से लेकर जानलेवा कैंसर तक हो सकता है। इसलिए समय रहते इस बीमारी का उपचार करवाना लाजिमी है। अन्यथा यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। थायराइड टेस्ट की मशीन स्थापित होने के बाद टी-3, टी-4 और टीएसएच जांच करने की सुविधा मिलेगी। इसका फायदा जिले के साढ़े पांच लाख लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


इस बीमारी का उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पर निर्भर हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में टेस्ट के शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही थायराइड की जांच करवाने के लिए निजी लैबों में पैसे नहीं खर्च करने होंगे। अस्पताल में मरीजों के मुफ्त में टेस्ट होंगे। अस्पताल में इससे पहले टेस्ट की सुविधा नहीं थी। मरीजों को जांच के लिए निजी लैब में भेजा जाता था।

मगर अब ऐसा नहीं होगा। तीमारदार में चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, हंसराज, देवी प्रसाद, केवल कुमार, रवि कुमार, अरविंद, नरेंद्र, सुनील कुमार और प्यार सिंह ने बताया कि थायराइड टेस्ट शुरू होने से चंबा जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। ऐसे कई टेस्ट हैं जिन्हें करवाने के लिए मरीजों को निजी लैबों में जाना पड़ता है। सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को ऐसे टेस्टों की सुविधा मेडिकल कॉलेज में करनी चाहिए। ताकि मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए दर बदर नहीं भटकना पड़े।
विज्ञापन


कुछ दिनों में चालू होगी थायराइड टेस्ट मशीन : डॉ. ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में थायराइड टेस्ट की मशीन खरीदी गई है। कुछ दिनों में इसे चालू भी कर दिया जाएगा। इसके बाद अस्पताल में ही मरीजों के टेस्ट मुफ्त में किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें