फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ोग-राजनगर रूट पर नहीं चल रही बस

विज्ञापन
hrtc
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। लड़ोग-राजनगर रूट पर निजी बस कई दिनों से नहीं चल रही है। इस वजह से स्थानीय जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के बारे में ग्रामीण कई बार संबंधित विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उत्तम चंद, पंकज, पवन कुमार, शम्मू, करण, मान सिंह, अजय, शशि कुमार, विनोद और मनीष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत राजनगर, कियाणी, सरोल और हरीपुर सहित अन्य पंचायतों के लोग बस सेवा का लाभ उठाते हैं। मगर पिछले कई दिनों से बस रूट पर नहीं चल रही है। इसकी वजह से लोगों को निजी वाहन करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। संबंधित विभाग को जब इसकी सूचना दी जाती है, तो वहां से आश्वासन ही मिलते हैं। इसकी वजह से उपरोक्त पंचायतों के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि उपरोक्त रूट पर जाने वाली निजी बस से को नियमित रूप से चलने के निर्देश दिए जाएं। अन्यथा उसका रूट परमिट रद्द किया जाए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में मामला अभी लाया गया है। जल्द ही निजी बस ऑपरेटर से इस बारे में पूछताछ की जाएगी। अगर खामी पाई गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें