फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
प्रकाश - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय चंबा को छोड़कर शेष अन्य क्षेत्रों में वीरवार को बिजली का घोषित कट लगा रहा। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।ष् विद्युत उपमंडल बाथरी के अधीन आते 132/33/11 केबी उपकेंद्र बाथरी में वीरवार को उपकरणों के नवीनीकरण के चलते बिजली सप्लाई सुबह से लेकर कार्य समाप्ति तक बंद रखे जाने के बारे जानकारी प्रदान की गई थी। बिजली कट के चलते चंबा, भरमौर, कोटी, तीसा, सलूणी,बाथरी, डलहौजी, बकलोह और चुवाड़ी में बिजली बंद रहनी थी। बावजूद इसके विद्युत बोर्ड प्रबंधन के आग्रह पर शहर चंबा में कुछ फीडरों पर बिजली की सप्लाई को सुचारु रखी गई। विद्युत बोर्ड चंबा के एसडीओ हरिंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन के आग्रह पर चंबा शहर के कुछ फीडरों में बिजली की सप्लाई को सुचारु रखा गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक दस-दस मिनट के विभिन्न फीडरों पर कट लगाए जा सकते हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें