फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
चंबा-सरोल मार्ग पर राठ घार के पास लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर राठ घार के किनारे सड़क खुदाई के चलते आधे घंटे के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर जाम लेने से बसों और अन्य वाहनों में सफर कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की खुदाई के कार्य को जल्द पूरा करवाने तथा मार्ग को सुचारु करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

राहगीरों सुरेश कुमार, चैन सिंह, रमन कुमार, हंस राज, योग राज, कमलेश, अमन सिंह, होशियार चंद और मनोज कुमार ने बताया कि राठ घार के पास निजी कंपनी की ओर से केबल बिछाए जाने का कार्य चला हुआ है। नतीजतन, रोजाना चंबा-तीसा मार्ग पर रोजाना जाम लग रहा है। इसकी वजह से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। प्रशासन को ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। पुलिस विभाग को उपरोक्त स्थान के पास ट्रैफिक कर्मी तैनात करना चाहिए। क्योंकि ट्रैफिक जाम होने से बसों और अन्य वाहनों में सफर करने वाले लोग समय पर अपने गंत्वय तक नहीं पहुंच पाते। वहीं, दूसरी ओर सड़क की खुदाई करने का कार्य करवाने वाले निजी ठेकेदार को भी लोगों की सहूलियत को मद्देनजर रखते हुए कार्य करवाना चाहिए। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनके ध्यान में यह समस्या अभी लाई गई है। ट्रैफिक जाम का हल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें