फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहला में एक फरवरी बनेंगे स्मार्ट कार्ड

विज्ञापन
u health card
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। विकास खंड मैहला की आती दस पंचायतों में स्मार्ट कार्ड पंजीकरण के बाद अब स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। विकास खंड कार्यालय मैहला की ओर से इस बारे में शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन पंचायतों में कार्ड पंजीकरण हो गया है, उन पंचायतों को स्मार्ट जारी किए जाएंगे। यह कार्ड उन परिवारों को जारी किए जाएंगे, जिनका पंजीकरण हुआ है। बिना पंजीकरण करवाने वाले किसी भी परिवार को स्मार्ट नहीं दिए जाएंगे। कार्ड बनाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। जानकारी के अनुसार एक फरवरी से दो फरवरी तक उटीप व बाट, तीन से चार फरवरी सराहन व कीड़ी, पांच से छह फरवरी करियां व लुड्डू, सात से आठ फरवरी मैहला व रजेरा, नौ से दस फरवरी जांघी व बैली में कार्ड बनाए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत सभी परिवारों के निशुल्क इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड सुरक्षा योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। विकास खंड अधिकारी मैहला रमेश कुमार ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया के बाद अब स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। पहले चरण में दस पंचायतों का शेड्यूल जारी किया गया है। प्रत्येक पंचायत के लिए दो दिन का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें