फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बीएसएनएल के सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों
की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। सभी कर्मचारी वीरवार से कार्यालय और फील्ड में सेवाएं देंगे। मांगों के चलते निगम के अधिकारी और कर्मचारी प्रबंधन से नाराज है। प्रदर्शन के दौरान पीडी डोगरा, पीडी नाग, मनीष कुमार, जोगिंद्र सिंह, गगन सिंह, उत्तम चंद, तिलक राज, स्वरूप सिंह, सोभिया राम, गगन सिंह, बृज लाल, अंकित गुप्ता, कृष्ण कुमार, राजकुमार, मीरा देवी, वीना देवी, संदीप कुमार, सुरिंद्र कुमार, जैसी राम और राजेश कुमार ने संयुक्त बयान में कहा कि बीएसएनएल में अलग टावर कंपनी बनाने का वे पुरजोर विरोध करते हैं। इसके अलावा समय पर बीएसएनएल को ग्रामीण क्षेत्रों में डिजीटल सेवाओं के लिए उचित स्पेक्ट्रम प्रदान किया जाए। एक जनवरी 2017 से देय तीसरा पीआरसी वेतन निगम शीघ्र जारी किया जाना चाहिए। सांकेतिक हड़ताल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मांग की है कि उक्त विषयों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए। मंगलवार को भी अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें