फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टानें गिरने से एक घंटा बाधित रहा भरमौर हड़सर मार्ग

विज्ञापन
road blocked - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। भरमौर-हड़सर मार्ग पर पट्टी नाला के पास मंगलवार सुबह मलबा और चट्टानें गिरने से मार्ग एक घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। इस वजह से यहां से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। मार्ग बाधित होने की सूचना लोनिवि को मिलते ही विभागीय लेबर और मशीनरी मौके पर भेजी। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी की सहायता से चट्टानों को हटाकर मार्ग पर यातायात को बहाल किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पट्टी नाला के पास अचानक मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरी। इससे मार्ग यातायात के बाधित हो गया और लोगों को गंतव्यों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वजह से बच्चों को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ा। वहीं सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भी एक घंटा देरी से पहुंचे। करीब दस बजे मार्ग को बहाल करवाया। कनिष्ठ अभियंता करनैल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था। चट्टानें बड़ी होने के कारण इसे खोलने में करीब एक घंटे का समय लग गया। उन्होंने इस मौसम में कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें