फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गद्दी समुदाय से माफी न मांगी तो पार्टी से देंगे इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गद्दियों पर दिए विवादित बयान पर गद्दी समुदाय के लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया है। डलहौजी के गांधी चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरचरन कपूर की अध्यक्षता में गद्दी समुदाय की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री से उनके बयान को वापस लेने और गद्दी समुदाय के लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। प्रदेश सरकार में इस समय 4 विधायक गद्दी समुदाय से संबंध रखते हैं। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी गद्दी समुदाय से संबंध रखते हैं। अगर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने माफी नहीं मांगी तो वह पार्टी से इस्तीफा देने से भी गुरेज नहीं करेंगे। गौरतलब है कि ऊना पहुंच कर सीएम ने सतपाल सिंह सत्ती पर निशाना साधा और कहा कि सत्ती बीजेपी के अध्यक्ष हैं तो क्या हुआ। अध्यक्ष तो गद्दी सभा के भी होते हैं। अब उनके इस बयान पर गद्दी समुदाय भड़क गया है। गुरचरन कपूर ने मुख्यमंत्री के इस बयान को उनके समुदाय का अपमान बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें