फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रियों का नहीं होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का इस बार सही आंकड़ा पता नहीं चल पाएगा। साथ ही यात्रा पर कहां-कहां से श्रद्धालु आते हैं, उसकी जानकारी भी नहीं जुट पाएगी। प्रशासन की और से श्रद्धालुओं का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। हालांकि हरेक वर्ष मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाता था। इसमें छोटे स्नान से दो दिन पहले व बड़ा स्नान होने तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा जुटाया जाता था। बीते वर्ष श्रद्धालुओं का पंजीकरण होने से दो लाख श्रद्धालु आने का पता चल पाया था। प्रशासनिक की ओर से इस बार सीसीटीवी लगाने की बात की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं पर निगरानी तो रखी जा सकती है परंतु श्रद्धालुओं की गणना नहीं हो पाएगी। बीते साल मणिमहेश न्यास की आय बढ़ानेे के लिए श्रद्धालु से पंजीकरण पर बीस रुपये लेने का फैसला लिया गया। न्यास को प्रशासनिक दबाव के कारण इस फैसले को वापस लेना पड़ा। पिछले वर्ष जिला प्रशासन व मणिमहेश न्यास के बीच में एक बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि 2017 में होने वाली यात्रा में श्रद्धालुओं से पचास रुपये पंजीकरण फीस ली जाएगी। इसमें न्यास श्रद्धालु को दो लाख रुपये का बीमा देने देगा। इस फैसले को बैठक में तो खूब सराहा गया। यात्रा शुरू हो चुकी है परंतु फैसले को अमलीजामा नहीं पहनाया गया। इस बार मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का सही आंकड़ा नहीं पता चल पाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी से श्रद्धालुओं पर रखी जाएगी नजर
एडीएम विनय धीमान ने बताया कि इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण नहीं होगा। श्रद्धालुओं पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की हरेक सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें