फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद लाइन के भीतर खड़े 70 दो पहिया वाहनों के काटे गए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। शहर में पैदल चलने वाले लोगों के लिए निर्धारित सफेद लाइन के भीतर खड़े वाहनों के पुलिस ने चालान काटे हैं। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने बाजार में पैदल चलने वालों के लिए सफेद लाइन लगाई है। मगर कई दिनों से दो पहियावाहन चालकों ने पैदल चलने वाले मार्ग को पार्किंग बना रखा था।
इसको देखते हुए यातायात पुलिस प्रभारी राकेश कुमार की अगुवाई में टीम ने करीब 70 वाहनों के चालान काटे। इसके साथ ही वाहन चालकों को आदेश दिए गए कि वे पैदल मार्ग पर वाहनों को खड़ा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोग काफी समय से शिकायत कर रहे थे कि सड़क पर जहां पैदल चलने के लिए व्यवस्था की गई है। वहां पर दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें