फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा से पालमपुर भेजे गए 66 सैंपलो की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले से मंगलवार को जांच के लिए पालमपुर भेजे 66 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राहत भरी बात यह है कि चंबा में पिछले चार दिनों से एक भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 111 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग रोजाना किसी न किसी क्षेत्र से सैंपल उठा रहा है।
इससे अधिक से अधिक लोगों में कोरोना की जांच की जा सके। समय पर कोरोना पॉजिटिव का पता चलने पर एक ओर जहां उसका समय पर इलाज शुरू हो पाएगा।
वहीं दूसरी तरफ उसके संपर्क में आने से अन्य लोग संक्रमित नहीं होंगे। क्योंकि, जो भी व्यक्ति सैंपल की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया जाता है। उसे विभाग की ओर से कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। चंबा में अभी तक छह कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें एक दो वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि मंगलवार को चंबा से गए 66 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 111 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। चार दिनों से चंबा में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें