फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे तक चनेड़-भनौता मार्ग पर बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटा बंद रहा चनेड़-भनौता मार्ग
विज्ञापन

चंबा। चनेड़-भनौता संपर्क बुधवार सुबह भूस्खलन से एक घंटा बाधित रहा। एक घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से थम गई। बुधवार को सुबह समय करीब नौ बजे भूस्खलन हुआ। लोगों ने इसकी सूचना लोनिवि को दी। सूचना मिलते ही लोनिवि की मशीनरी और कर्मचारी मार्ग बहाल करने के लिए मौके पर पहुंच गए। एक घंटे में मार्ग बहाल हो गया। दस बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने लोनिवि से यह भी मांग की है कि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, वहां मिट्टी घुलने से फिसलन काफी बढ़ गई है। इसलिए सड़क से मिट्टी को पूरी तरह से साफ करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें