फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू व चंबा से साच के लिए करवाई जाएं हवाई उड़ानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू और चंबा से साच के लिए हों उड़ानें
विज्ञापन

चंबा। कुल्लू और चंबा से साच के लिए हवाई उड़ानें करवाने को लेकर घाटी के लोग सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे हैं। साच पंचायत के प्रधान हिलो ठाकुर ने बताया कि साच में करीब 200 लोगों ने उड़ान से कुल्लू और चंबा जाने के लिए आवेदन कर रखा है लेकिन हवाई उड़ानें न होने से उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। सरकार आवश्यकता अनुसार हवाई उड़ानें नहीं करवा पा रही है। इससे पांगी घाटी के लोग घाटी से आरपार नहीं हो पा रहे हैं। कई मरीज ऐसे हैं, जिन्हें पांगी से चंबा या कुल्लू रेफर किया गया है लेकिन हवाई उड़ान न होने से वे मरीज पांगी में ही फंसे हुए हैं। ऐसे मरीजों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द ज्यादा संख्या में चंबा और कुल्लू से साच के लिए हवाई उड़ानें करवाई जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें