फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट मार्ग पर ट्रक फंसा, पांच घंटे प्रभावित रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर चेली नाला के पास अनाज से भरा ट्रक सड़क से नीचे लटक गया। इससे मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई। कई बसें अपने गंतव्य पर सही समय पर नहीं पहुंच पाई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के सुबह अनाज से भरा ट्रक चेली नाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गया। ट्रक चालक और परिचालक ने ट्रक से कूद कर जान बचाई। गनीमत यह रही कि ट्रक सड़क से नीचे गिरा नहीं, बल्कि लटका रहा। अगर ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क जाता तो सैकड़ों टन अनाज तो बर्बाद होना ही था, जान माल का भी नुकसान हो सकता था। ट्रक चालक ने सिविल सप्लाई को ट्रक लटकने की सूचना दी।
विज्ञापन


मजदूरों की मदद से ट्रक में लदी अनाज की बोरियों से उतारा गया। वहीं मार्ग अवरुद्ध होने से बसों सहित अन्य वाहनों में सफर करने वाले राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। जिन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करने में काफी योगदान दिया। दोपहर एक बजे ट्रक को सड़क से हटा लिया गया। इसके बाद मार्ग पर छोटे, बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारु शुरू हो गई। इसके बाद राहगीरों सहित वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि सड़क में ट्रक फंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसे दोपहर के समय बहाल करवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें