मणिमहेश न्यास ने आय में बढ़ोतरी के लिए लगाए पांच काउंटर
भरमौर(चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान मणिमहेश न्यास ने आय में बढ़ोतरी के लिए विभिन्न जगहों पर पांच काउंटर स्थापित किए हैं। इसके तहत तीन काउंटर भरमौर और दो काउंटर हड़सर में स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों के जरिये यात्रा को बेहतरीन बनाने के लिए अपनी तरफ से सहयोग स्वरूप धनराशि दान कर सकते हैं।
हैलीकॉप्टर की वीरवार को हुईं दस उड़ानें
भरमौर स्थित हैलीपैड से गौरीकुंड के लिए चौपर के जरिये श्रद्धालुओं को लाने ले जाने का क्रम जारी है। हैलीपैड स्थित हैली टैक्सी की टिकट बुकिंग काउंटर पर भी टिकटों को लेकर शिव भक्त लाइनों में इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी शिवभक्त हैलीटैक्सी के तहत अपनी सीटें बुक करवा रहे हैं। वीरवार को हैलीकॉप्टरों ने दस उड़ानें भर 92 श्रद्धालुओं को भरमौर से गौरीकुंड और गौरीकुंड से भरमौर पहुंचाया।