बिगड़ैल वाहन चालकों का चालान
चंबा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग की ओर से बीते तीन दिनों में 47 वाहन चालकों के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर चालान किए गए। चालान के रूप में 55,300 रुपये की राशि वसूल की गई। कार्रवाई के दौरान आरटीओ चंबा ओंकार सिंह के साथ सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश भी शामिल रहे। आरटीओ चंबा ओंकार सिंह ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।