फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुड्डू जंगल में आग लगने से हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लुड्डू जंगल में आग से भारी नुकसान
विज्ञापन

चंबा। शहर के साथ लगते लुड्डू जंगल में बुधवार को अचानक आग लग गई। घटना में करीब छह हजार रुपये की वनसंपदा जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन संपदा में लगी आग को बुझाया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अचानक लुड्डू के जंगलों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने जंगल का काफी दायरा अपनी चपेट में ले लिया। इसके बारे में स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग चंबा को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में विभागीय टीम कामयाब हुई। स्थानीय अधिकारी कुब्ज सिंह ने बताया कि इसके बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जाकर आग को बुझा दिया गया। करीब छह हजार रुपये की वन संपद इस घटना में नष्ट हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें